बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025: बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में “ड्राइवर कांस्टेबल” के कुल 4361 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है (Advt. No. 02/2025)। इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 से 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य तिथियां
Events | Date |
---|---|
आवेदन शुरू | 21 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अगस्त 2025 |
ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड | जल्द अधिसूचित होगी |
लिखित परीक्षा संभावित | जल्द अधिसूचित होगी |

Notification – Important Notice: Apply Online for the Post of Driver Constables in Bihar Police and Bihar Special Armed Police. (Advt. No. 02/2025)
कुल रिक्तियां
बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 2025 भर्ती के तहत कुल 4361 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें वर्गवार आरक्षण इस प्रकार है:
वर्ग | पद संख्या |
---|---|
अनारक्षित (UR) | 1772 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 436 |
अनुसूचित जाति (SC) | 632 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 24 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 757 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 492 |
पिछड़ा वर्ग महिलाएं (BCW) | 248 |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Guide)
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने ब्राउज़र में csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

- Driver Constable Recruitment 2025 लिंक चुनें: होमपेज पर दिए गए “Driver Constable Recruitment 2025” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

- नया रजिस्ट्रेशन करें: “New Registration” पर क्लिक करें। आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरें: नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि, आदि। सत्यापन के लिए ओटीपी मिलेगा, उसे डालें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करें: रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें: अपनी शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, पता, ड्राइविंग लाइसेंस संख्या (कम से कम 1 साल पुराना) और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें। फोटो (हाल ही का पासपोर्ट साइज) और सिग्नेचर अपलोड करें (स्कैन करके, निर्धारित साइज में)।
- दस्तावेज़ अपलोड करें: 10वीं/12वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाणपत्र (आरक्षित वर्ग के लिए) आदि संबंधित दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें: श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें। भुगतान मोड: डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें: सब डिटेल्स अच्छे से चेक करें। सही पाए जाने पर “Submit” बटन दबाएं। एक बार समिट होने के बाद फॉर्म में संशोधन संभव नहीं होगा।
- फॉर्म और शुल्क रसीद डाउनलोड करें: सफल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म और फीस की रसीद डाउनलोड/प्रिंट कर लें। भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
इसे भी देखें – Indian Army Agniveer Result 2025 Date
आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य/EWS/BC/EBC | ₹675 |
SC/ST/सभी फीमेल | ₹180 |
- भुगतान मोड: डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग
शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थी का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
- वैध LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस (आवेदन तिथि से कम से कम 1 साल पुराना) अनिवार्य है।
आयु सीमा (01-08-2025 को)
- न्यूनतम: 20 वर्ष
- अधिकतम (सामान्य): 25 वर्ष
- ओबीसी/ईबीसी (पुरुष): अधिकतम 27 वर्ष
- ओबीसी/ईबीसी (महिला): अधिकतम 28 वर्ष
- SC/ST: अधिकतम 30 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट उपलब्ध है.
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (Qualifying, मेरिट में नहीं जोड़ी जाएगी)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- ड्राइविंग स्किल टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण
लिखित परीक्षा
- 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटे।
- कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- विषय: सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स (60%), मोटर व्हीकल एक्ट व ट्रैफिक रूल्स (20%), वाहन संचालन/रखरखाव/यांत्रिकी (20%).
फिजिकल एजिलिटी टेस्ट (PET)
कृती | पुरुष पात्रता | महिला पात्रता |
---|---|---|
दौड़ | 1.6 किमी, अधिकतम 6 मिनट | 1 किमी, अधिकतम 5 मिनट |
हाई जंप | कम से कम 3 फीट 6 इंच | कम से कम 2 फीट 6 इंच |
लॉन्ग जंप | कम से कम 10 फीट | कम से कम 7 फीट |
गोला फेंक | 16 पाउंड, कम से कम 14 फीट | 12 पाउंड, कम से कम 8 फीट |
शारीरिक मानक (PST)
वर्ग | पुरुष: कद/छाती | महिला: कद/वजन |
---|---|---|
सामान्य/BC/EBC | 165cm/81-86cm | 155cm/न्यूनतम 48kg |
SC/ST | 160cm/79-84cm | 155cm/न्यूनतम 48kg |
ड्राइविंग टेस्ट
- एलएमवी/एचएमवी (जीप, कार, ट्रक/बस) योग्य अभ्यर्थी से ट्रैक पर गाड़ी चलवाकर 100 अंकों की परीक्षा।
- सड़क संकेत, ट्रैफिक नियम, वाहन पार्ट्स, मेन्टिनेंस से जुड़े मौखिक प्रश्न, प्रैक्टिकल ड्राइविंग, फिगर-8 बनाने आदि से अंक दिए जाएंगे.
सिलेबस (मुख्य विषय)
- भारतीय इतिहास, संविधान, भूगोल, अर्थव्यवस्था, करंट अफेयर्स
- मोटर व्हीकल एक्ट, बिहार मोटर वाहन नियम
- रोड सेफ्टी, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन यांत्रिकी जैसे इंजन, ब्रेक, लुब्रिकेट्स आदि
महत्वपूर्ण निर्देश
- एक बार आवेदन की पुष्टि के बाद बदलाव नहीं कर पाएंगे।
- सभी जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन करें।
- किसी भी तरह की जानकारी csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।
वेतनमान
FAQs — बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025
-
बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर में कितने पद हैं?
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 4361 ड्राइवर कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल हैं।
-
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई 2025 से शुरू होकर 20 अगस्त 2025 तक किए जा सकते हैं।
-
ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई 2025 से शुरू होकर 20 अगस्त 2025 तक किए जा सकते हैं।
कोई भी अभ्यर्थी, जिसने 12वीं (इंटरमीडिएट) पास कर ली हो और जिसके पास कम से कम 1 साल पुराना वैध LMV या HMV ड्राइविंग लाइसेंस हो, आवेदन कर सकता है। आयुसीमा 20 से 25 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट) है।
-
चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (सिर्फ क्वालिफाइंग), फिजिकल टेस्ट (PET), ड्राइविंग स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।
-
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य/EWS/BC/EBC वर्ग के लिए ₹675 और SC/ST/सभी महिलाओं के लिए ₹180 निर्धारित है।
-
वेतनमान क्या रहेगा?
चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 – 69,100 रुपए (लेवल-3) के अनुसार वेतन मिलेगा।
निष्कर्ष
अगर आप बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो यह सुनहरा मौका है। अभी आवेदन करें और चयन प्रक्रिया को समझकर बेहतर तैयारी करें.